{"_id":"612a821e8ebc3e74d215181e","slug":"two-farmers-of-the-district-will-tell-the-government-the-reasonable-price-of-sugarcane-bijnor-news-mrt553798639","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के दो किसान सरकार को लागत के हिसाब से बताएंगे गन्ने के मुनासिब दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के दो किसान सरकार को लागत के हिसाब से बताएंगे गन्ने के मुनासिब दाम
विज्ञापन
किसान भूपेंद्र सिंह।
- फोटो : BIJNOR
जिले के दो किसान सरकार को बताएंगे गन्ने के मुनासिब दाम
बिजनौर। जिले के दो किसान गांव बालापुर निवासी ब्रह्मपाल सिंह और रतनपुर खुर्द निवासी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश सरकार की ओर से गन्ना मूल्य निर्धारण के लिए होने वाली बैठक में बुलाया गया है। दोनों किसान गन्ने में 215 से लेकर 315 रुपये प्रति क्विंटल की लागत बता रहे हैं। लागत के हिसाब से गन्ने के दाम वे 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग रखने की बात कह रहे हैं।
एक अगस्त को गन्ना मूल्य निर्धारण की बैठक लखनऊ में होनी है। चुनावी साल में गन्ने के दामों में अच्छा खासा इजाफा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा गन्ने के दाम 310 से बढ़ाकर 360 रुपये प्रति क्विंटल करने से सूबे के किसानों को भी गन्ने के दामों में अच्छी खासी वृद्धि की उम्मीद है। सरकार द्वारा गन्ना लागत आदि के बारे में पता करने के लिए किसानों को भी बुलाया जा रहा है।
गांव रतनपुर खुर्द निवासी किसान भूपेंद्र सिंह और गांव बालापुर निवासी किसान ब्रह्मपाल सिंह को इस बैठक में बुलाया गया है। ब्रह्मपाल सिंह ने ही जिले में ट्रेंच विधि से गन्ने की खेती सबसे पहले शुरू की थी। दोनों किसान गन्ने की लागत पहले से बहुत अधिक बता रहे हैं। वह गन्ना दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
ब्रह्मपाल सिंह की लागत का हिसाब
खेती की तैयारी
जुताई 9600, पाटा लगाना 3400, बीज 19500, बीज 19500, जैविक ऊर्वरक 17500, बुआई का श्रम 8080, सिंचाई दिहाड़ी मजदूरी 2100, सात सिंचाई 11000, निराई गुढ़ाई 38000, रासायनिक उर्वरक खाद, जिंक 2550, डीएपी 4200, पोटाश 1880, यूरिया 1924, कीट रोग रसायन 7500, छिलाई व्यय 38921, ढुलाई 21623, अन्य व्यय 2000, फसली ब्याज 9526, जमीन का किराया 120000। कुल लागत 315984 और पैदावार 1000 क्विंटल।
400 रुपये घोषित हो गन्ना मूल्य
किसान ब्रह्मपाल सिंह के अनुसार किसानों की लागत 315 रुपये क्विंटल आ रही है। किसान को मिल रहेे हैं केवल 325 रुपये प्रति क्विंटल और वह भी कई महीने बाद भुगतान होता है। किसानों को गन्ने का दाम कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल मिलना चाहिए।
450 रुपये मिले दाम
किसान भूपेंद्र सिंह के अनुसार गन्ने की लागत 225 रुपये प्रति क्विंटल आ रही है। किसान को गन्ने के दाम कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल मिलने चाहिए। जितनी किसान की लागत आ रही है उतना मूल्य तो मिलना ही चाहिए।

किसान ब्रह्मपाल सिंह।- फोटो : BIJNOR