फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two died from fever , Kaehram

बुखार से दो की मौत, काेहराम

Fri, 16 Sep 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 16 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर में  जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बुखार की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। क्षेत्र गांव नवादा तुल्ला में बुखार से एक युवक की मौत हो गई है। कई ग्रामीणों बुखार की चपेट में हैं। युवक की मौत होने से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुखार के बारे में बता दिया गया था, लेकिन कोई अधिकारी ग्रामीणों की सुध भी लेने नही आया। 
विज्ञापन

गांव नवादा तुल्ला में बुखार ने पैर पसार लिए हैं। गांव के खूब सिंह के 28 वर्षीय पुत्र रोहिताश की मौत हो गई। रोहिताश कई सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। उसका बिजनौर के निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। बुधवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। गांव में दर्जनों ग्रामीणों को भी बुखार की चपेट में है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से टीम भेजकर गांव में कैंप लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों में युवक की मौत से भय व्याप्त है। सीएमओ डॉ. सुखवीर सिंह ने कहा कि अभी तक गांव से कोई सूचना नहीं आई है। जल्द ही गांव में कैंप लगवाया जाएगा तथा कीटनाशक का छिड़काव व फॉगिंग भी कराई जाएगी। उधर , नांगलसोती। छात्र की अचानक आए बुखार से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बुुखार पीड़ितों की जांच की।
विज्ञापन

मायापुरी निवासी जगवीर का 13 वर्षीय पुत्र गौरव आरबीएस इंटर कॉलेज का छात्र था। बुधवार को स्कूल में गौरव को तेज बुखार चढ़ा। उसे तत्काल उपचार दिलाया गया। नजीबाबाद में उपचार के बाद उसे बिजनौर स्थिति प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान गौरव की मृत्यु हो गई। अचानक आए बुखार से हुई किशोर की मृत्यु पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव मायापुरी पहुंचकर बुखार पीड़ितों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाई वितरित की। उधर , हल्द्वानी। डेंगू का डंक फैलता जा रहा है। डेंगू पांच नए मरीजों को इलाज के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। इस वर्ष अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 69 हो चुकी है। एसटीएच में चंपावत निवासी सुनील (23), रुद्रपुर निवासी खुशी (20), हल्द्वानी निवासी मिथलेश (65), लालकुआं निवासी नौशाद (30) और बिजनौर निवासी अरशान (08) को भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed