फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   More than 500 eucalyptus trees were cut from the village community land.

Bijnor News: ग्राम समाज की भूमि से काटे 500 से अधिक यूकेलिप्टस के पेड़

Mon, 24 Aug 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
More than 500 eucalyptus trees were cut from the village community land.
अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन में ग्राम समाज की भूमि से लाखों रुपये के 500 से अधिक यूकेलिप्टस के पेड़ काट लिए गए। यह घटना शनिवार रात को हुई, जिसकी भनक लगते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने तत्काल राजस्व विभाग सहित अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों धर्मपाल, घनेंद्र, योगराज सिंह, जय सिंह, फईम, सुरेश, दिग्विजय, रफीक, नसीम और पंकज ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खसरा नंबर 481 ग्राम समाज की भूमि है। इस पर पांच सौ से अधिक यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े थे। लकड़ी माफिया ने रातों-रात इन पेड़ों को काटा। उन्होंने लकड़ियां ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के एकत्र होते देख पेड़ काट रहे श्रमिक और ठेकेदार मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची टीम ने लकड़ी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

नायाब तहसीलदार संजीव बाजपेयी ने पुष्टि की कि यह ग्राम समाज की भूमि है। उन्होंने बताया कि काटे गए पेड़ों की लकड़ी पंचायत सचिव को सुपुर्द कर दी गई है। मामले की पूरी जानकारी कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने इस अवैध कटाई पर गहरा रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed