{"_id":"5d83c9e28ebc3e01431c06f3","slug":"two-died-due-to-fever-family-members-quarrel-bijnor-news-mrt444237557","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो की मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
Two died due to fever, family members quarrel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से दो की मौत, परिजनों में कोहराम
मंडावर/बढ़ापुर (बिजनौर)। जिले में बुखार मौत बनकर टूट रहा है। बृहस्पतिवार को बुखार से दो लोगों ने दम तोड़ दिया। इनमें से एक व्यक्ति की मेरठ और दूसरे की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई।
बढ़ापुर के मोहल्ला ठाकुरान निवासी अरविंद कुमार (40 वर्ष) उर्फ कल्लू पुत्र सूरज सिंह को करीब छह दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने शुरुआती दो दिन तक उसका इलाज कस्बे के ही एक निजी चिकित्सक के यहां पर कराया। स्वास्थ्य लाभ नहीं होने पर परिजनों ने उसे बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर अरविंद का दो दिन तक उपचार चला। इस दौरान उसकी हालत में सुुुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिजनों ने उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को अरविंद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार मृतक अरविंद अपने पीछे पत्नी एक पुत्र व पुत्री समेत पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया है।
डेंगू भी हो सकता है मौत का कारण
मृतक अरविंद के परिजन उसकी मौत का कारण डेंगू मान रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. ईश्वरानंद ने अपनी टीम के साथ मृतक के घर पहुंचकर उसके परिजनों से बात कर अरविंद की मेडिकल जांच रिपोर्ट देखी। डॉ ईश्वरानंद के अनुसार अरविंद की मौत लिवर व किडनी के फेल होने से हुई है। पेन क्रियाज में संक्रमण से ही लिवर और किडनी खराब होती हैं। इसके बाद रोगी को तेज बुखार आने लगता है।
विज्ञापन
बुखार से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मंडावर। गांव शहबाजपुर निवासी रोहताश (42) पुत्र बुद्ध सिंह को करीब 12 दिन पहले बुखार आ रहा था। पहले तो परिजनों ने गांव में ही दवा दिलाकर उसका उपचार कराया। एक-दो दिन बाद बिजनौर के एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। इसके बाद बिजनौर से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। आराम न मिलने पर परिजन चिकित्सकों की सलाह पर दिल्ली से मेरठ ले गए। वहां पर भी तबीयत में सुधार न होने पर परिजन उसे मेरठ ले आए। बृहस्पतिवार की सुबह रोहताश की मौत हो गई।