फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two colleagues of the chairman surrendered

चेयरमैन के दो साथियों ने किया सरेंडर

Fri, 02 Oct 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two colleagues of the chairman surrendered
चेयरमैन के दो साथियों ने किया सरेंडर
विज्ञापन

बिजनौर। गोकशी के मामले में फरार किरतपुर के चेयरमैन अब्दुल मन्नान के दो साथियों ने बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वाले दोनों सगे भाई हैं। पुलिस अब्दुल मन्नान व उसके एक फरार साथी की तलाश में जुटी है। चेयरमैन के साथी के घर पर पुलिस ने मुनादी भी कराई।
किरतपुर, नजीबाबाद व नांगल पुलिस ने 18 सितंबर को किरतपुर में नगर पालिका के चेयरमैन व सपा नेता अब्दुल मन्नान के बाग में बने घेर में छापा मारकर गोकशी पकड़ी थी। मौके से जिंदा गोवंशीय पशुओं के अलावा गोवंश के अवशेष, उन्हें काटने के औजार व अन्य सामान बरामद किया था। छह लोगों को पुलिस ने मौके से दबोचा था। चेयरमैन अब्दुल मन्नान, उसका साथी वाशिद, अतीक व फरीद दोनों भाई मौके से फरार हो गए थे। मन्नान और उसके फरार साथियों के खिलाफ भी गोकशी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

मन्नान समेत चारों की तलाश में पुलिस लगी है, लेकिन ये पुलिस के हाथ नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने अब्दुल मन्नान व उसके फरार तीन साथियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब्दुल मन्नान की ओर सरेंडर करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र भी दिया गया था, लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को मन्नान के दो इनामी साथी अतीक व फरीद दोनों भाइयों ने सीजेएम कोर्ट बिजनौर में आत्मसमर्पण कर दिया है। मन्नान व वाशिद अभी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम किरतपुर पुलिस ने कोर्ट की उद्घोषणा के तहत फरार वाशिद के घर पर मुनादी भी कराई। किरतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार के मुताबिक अगर इसके बाद भी आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई होगी। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने गोकशी के आरोपियों के कोर्ट में सरेंडर करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed