फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two caught with eight stolen bikes

चोरी की आठ बाइकों के साथ दो दबोचे

Sat, 08 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two caught with eight stolen bikes
चोरी की आठ बाइकों के साथ दो दबोचे
विज्ञापन

बिजनौर। हल्दौर पुलिस ने चोरी की आठ बाइकों के साथ दो चोरों को दबोचा है। चोरी की बाइकें नंबर प्लेट बदलकर दूसरे शहरों में बेची जाती थीं। पुलिस बाइक चोरों के फरार साथी की तलाश में जुटी है।

एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र के मुताबिक एसपी के वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्दौर पुलिस ने चड्ढा फार्म हाउस के पास बने खंडहर की घेराबंदी की। यहां से चोरी की आठ बाइकों के साथ हल्दौर थाने के गांव रसूलपुर निवासी गौरव उर्फ गोकुल, कोतवालीदेहात थाने के गांव इब्राहिमपुर निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह नौशाद के साथ बिजनौर तथा आसपास के भीड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी करते हैं। बाइक की नंबर प्लेट बदलकर किसी वाहन में भरकर दूसरे शहरों में ले जाकर बेचते थे। जैसा ग्राहक मिलता था वैसे ही पैसे लेकर बाइक बेच देते थे। चोरी की गईं आठ बाइकों को बाहर ले जाकर बेचने ही वाले थे कि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पकड़ा गया गौरव व फरार नजीबाबाद के कस्बा साहनपुर निवासी नौशाद पहले भी वाहन चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुके हैं। देहरादून पुलिस ने 2017 में नौशाद के पास से चोरी की 20 बाइकें बरामद की थीं। पुलिस नौशाद की तलाश में जुटी है। नौशाद काफी दिनों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। कई साल से वह इस काम में सक्रिय है।

बिजनौर:  हल्दौर थाने में खड़ी चोरों से बरामद बाइक।

बिजनौर: हल्दौर थाने में खड़ी चोरों से बरामद बाइक।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed