{"_id":"576c37c34f1c1bd432b483cf","slug":"two-brothers-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर/गोहावर में मुरादाबाद मार्ग पर गांव अस्करीपुर व मंडैयो के बीच हुई कैंटर और बाइक की टक्कर में दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक भाई की पत्नी और दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
शिवाला कलां थाने के गांव गोयली निवासी नफीस, छोटे भाई मुस्तकीम, पत्नी शबाना, पुत्र अब्दुल बहाव व पुत्री हफीवा के साथ बृहस्पतिवार की सुबह एक ही बाइक पर सवार होकर दवा लेने कांठ थाने के ऊमरी चौराहा गया था। वहां से वापस लौटते समय दोपहर करीब 11 बजे जैसे ही वह गांव अस्करीपुर व मंडैयों के बीच पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में नफीस (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई मुस्तकीम और उसकी पत्नी व दोनों बच्चे घायल हो गए। कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया जहां से मुस्तकीम, शबाना व अब्दुल बहाव की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मुस्तकीम (30) की भी मौत हो गई। एक साथ दो भाइयों की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों के छोटे भाई सलमान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विऱद्ध हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पीएम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी।
काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे
मुरादाबाद रोड पर हुए हादसे के बाद पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक घायल सड़क पर पड़े तड़पते रहे। पुलिस के पहुंचने के बाद ही उन्हें सरकारी जीप से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के देर से पहुंचने पर मौके पर मौजूद लोगों में काफी आक्रोष रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस यदि शीघ्र पहुंचकर उन्हें अस्पताल भिजवा देती तो शायद बच सकती थी जान।