फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two brothers died in a road accident

सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत

Thu, 12 Mar 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two brothers died in a road accident
नूरपुर में सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत पर के बाद जिला अस्पताल में जमा भीड़। - फोटो : BIJNOR
सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। होली पर बहन से मिलने से जा रहे भाईयों की बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों भाईयों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। मृतक के भतीजे की ओर से दूसरी बाइक के चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव मिर्जापुर ढीकली निवासी शेर सिंह अपने भाई कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा एवं हरीशचंद्र के साथ बाइक द्वारा होली पर अपनी बहन के घर गांव रवाना शिकारपुर जा रहे थे। स्योहारा रोड पर राजा का ताजपुर में बिजलीघर के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार कृष्णा की मौके पर मौत हो गई, जबकि शेर सिंह एवं हरीशचंद्र के अलावा दूसरी बाइक पर सवार संजय निवासी ग्राम पौटा एवं रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते हुए शेर सिंह ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। हरीशचंद्र, संजय और विपिन को हायर सेंटर ले जाया गया है। मृतक के भतीजे रिंकू की ओर से दूसरी बाइक के चालक संजय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय दोनों बाइकों की रफ्तार काफी थी। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी। होली पर दो भाईयों की एक साथ हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed