फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two brothers died in 24 hours, created chaos

Bijnor News: 24 घंटे में दो भाइयों की मौत, मचा कोहराम

Thu, 19 Sep 2024 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two brothers died in 24 hours, created chaos
- पैजनिया गांव में एक भाई की बीमारी से हो गई मौत
विज्ञापन

-अंतिम संस्कार कर लौटने के बाद दूसरे भाई की छत से गिरकर हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पैजनिया (बिजनौर)। पैजनिया के एक युवक ने बीमारी की वजह से अस्पताल में दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार कुछ घंटों बाद ही उसके भाई की छत से गिरकर मौत हो गई। 24 घंटे में दो भाइयों की मौत परिवार को गहरा सदमा लगा है।
ग्राम पैजनिया निवासी अर्जुन सिंह (40) पुत्र छंगा सिंह की सोमवार की रात में बीमारी के चलते ऋषिकेश के एम्स में मौत हो गई थी। मंगलवार को अर्जुन के शव का अंतिम संस्कार बिजनौर बैराज पर किया गया। इसके बाद मंगलवार की रात करीब नौ बजे छंगा सिंह के दूसरे बेटे नौरंग सिंह लघुशंका के लिए उठा और नींद ने अचानक छत से नीचे जा गिरा। परिजन उसे उपचार के लिए नूरपुर ले गए, जहां उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


दो भाइयों की मौत से परिवार एवं गांव में कोहराम मच गया। अर्जुन सिंह अपने पीछे तीन बच्चों को जबकि नौरंग सिंह दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। दो बेटों की मौत से मजदूरी करने वाले छंगा सिंह और उसके परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने बुधवार को बैराज घाट पर नौरंग सिंह का भी अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम प्रधान नंदकिशोर फौजी ने बताया कि दोनों भाइयों की मौत के बाद परिवार में रोजी रोटी का भी संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed