{"_id":"68c9aadfe2b66742240921e9","slug":"two-bodies-found-in-tanker-murder-alleged-bijnor-news-c-27-1-bij1007-160344-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: टैंकर में मिले दो शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: टैंकर में मिले दो शव, हत्या का आरोप
Tue, 16 Sep 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
मृतक मुकेश का फाइल फोटो स्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर (बिजनौर) शुगर मिल के बायो वेस्टेज प्लांट में खड़े टैंकर में चालक मुकेश (25) और उसके साथी कबाड़ी सलमान की लाश मिली है। परिजनों ने हंगामा करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने टैंकर की सफाई करते हुए गैस से मौत होने की आशंका जताई है।
ग्राम सरकड़ा निवासी मुकेश चीनी मिल में टैंकर ले जाने वाले ट्रैक्टर पर चालक था। उसका गांव पल्लावाला निवासी कबाड़ी सलमान से मेलजोल था। दोनों के शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में दोनों गांवों के ग्रामीण शुगर मिल में पहुंच गए। उन्होंने हत्या कर दोनों के शव टैंकर में डाले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मुकेश के परिजनों का कहना है कि वह सुबह करीब आठ बजे काम पर आया था। अरमान ने बताया कि उसका भाई सलमान मंगलवार की दोपहर घर से धामपुर के लिए कहकर निकला था।
पुलिस ने दोनों के शवों को टैंकर से बाहर निकलवाया। देर रात तक ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव नहीं उठने दिए। शुगर मिल धामपुर के एचआर मैनेजर विजय गुप्ता ने बताया कि मुकेश टैंकर में मिल की केमिकल यूनिट से बायो कंपोस्ट लेकर वेस्टेज प्लांट में आया था।
विज्ञापन
एसपी पूर्व एके श्रीवास्तव ने बताया कि मृतकों के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया वेस्टेज टैंकर की सफाई के दौरान बनी गैस में दम घुटने से दोनों की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही कारणों का पता चल पाएगा।