{"_id":"63a49ca0f7579e048c033992","slug":"two-block-mission-manager-accused-of-scam-bijnor-news-mrt6188790145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो ब्लॉक मिशन मैनेजर पर घोटाले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो ब्लॉक मिशन मैनेजर पर घोटाले का आरोप
विज्ञापन
दो ब्लॉक मिशन मैनेजर पर घोटाले का आरोप
हल्दौर। नगर में स्थित ब्लॉक कार्यालय की संचालित स्वयं सहायता समूह से एनआरएलएम के दो ब्लॉक मिशन मैनेजर के खिलाफ लाखों रुपये घोटाले के मामले में थानाध्यक्ष से शिकायत की गई है।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के अनुसार शासन द्वारा उनके खाते में पारिश्रमिक भेज दिया जाता है। स्वयं सहायता समूह गांव खेड़की टप्पा निवासी अंकिता, लड़ापुर की ममता से दस-दस हजार रुपये, नांगलजट की संजू देवी से 17 हजार रुपये, गंगोड़ाजट सुरेखा से 18 हजार रुपये, मुबारकपुर पोटा सुमिता सैनी से 40 हजार रुपये, मुकरपुर खेमा निवासी रुबी से एक लाख रुपये, फतेहउल्लापुर पोटा की अंजलि से 90 हजार रुपये, कान्हा नंगला आशा से 33 हजार रुपये आदि समेत करीब 21 महिलाओं का आरोप है कि एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन के मैनेजर ने शासन द्वारा रुपये उनके खाते में भेजी गई जमा रकम मंगवा ली। उक्त समूह की महिला ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंची और एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन मैनेजर द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अवैध रूप से करीब पौने सात लाख रुपये वसूली करने के मामले की शिकायत थानाध्यक्ष से की। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।