फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two bike riders killed in accidents in bijnor

हादसों में दो बाइक सवार मरे

Mon, 13 Feb 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 13 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे घुसने व एक बाइक सवार की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक  युवक का सोमवार को रिश्ता भी होना था।
विज्ञापन

थाना बढ़ापुर के गांव जमरावाला निवासी बिट्टू (25) बाइक से रविवार की रात करीब डेढ़ बजे हरिद्वार से अपने घर आ रहा था। नगीना क्षेत्र में पड़ने वाले मछेड़ा रेलवे फाटक पर वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह हरिद्वार में काम करता था, सोमवार को उसका रिश्ता था, इसलिए वह घर आ रहा था। उन्होंने बताया कि वह रेलवे फाटक बंद होने पर बूम के नीचे से बाइक निकाल रहा था कि अचानक ट्रेन आने पर उसकी चपेट में आ गया। वहीं हल्दौर के गांव पावटी निवासी मोहन सिंह (45) बाइक से सोमवार की सुबह छह बजे कोतवाली शहर के गांव सालमाबाद निवासी अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। गांव बल्दियां के पास वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े भूसे से भरे ट्रक के नीचे घुस गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रेहड़ में धामपुर थाने के गांव बमनौली निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह क्षेत्र के गांव वादीगढ़ में अपने सात वर्षीय पुत्र अंश के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इस दौरान जब उसका पुत्र घर से बाहर खेल रहा था तो वाहन उसको टक्कर मार कर फरार हो गया। जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुत्र को पहले सरकारी अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया। बाद डाक्टरों के परामर्श पर चिंताजनक हालत में पुत्र को उपचार को जसपुर ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed