{"_id":"64dd1a9b2b9119d08f07f494","slug":"two-bike-riders-died-after-colliding-with-mahe-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-9166-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नगीना- माहे से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नगीना- माहे से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत
Thu, 17 Aug 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
- गांव कादरपुर के पास हुआ हादसा, पानी से भरे गड्ढे में गिर गए थे दोनों युवक
फोटो समाचार
नगीना (बिजनौर)। माहे (नील गाय) से टकराने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से नगीना के सरकारी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
नगीना देहात क्षेत्र के गांव टांडा माईदास निवासी तसलीम का 30 वर्षीय पुत्र तहसीन और अतीक का 28 वर्षीय पुत्र साज़िद उर्फ़ सोनू बुधवार शाम करीब पांच बजे गांव से बाइक से नगीना आ रहे थे। जब वे गांव कादरपुर के पास पहुंचे तो सड़क पार कर रहे एक माहे से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क किनारे पानी से भरे एक गड्ढे में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा दोनों युवकों को गंभीर अवस्था में नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।