फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two arrested including PAC jawan for extorting money from trucks

Bijnor News: ट्रकों से वसूली करने के आरोप में पीएसी का जवान सहित दो गिरफ्तार

Sun, 18 Aug 2024 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including PAC jawan for extorting money from trucks
डायवर्ट किए गए मार्ग पर ट्रक चालकों से कर रहा था 200-200 रुपये की वसूली
विज्ञापन

मेरठ निवासी पीएसी के जवान की वर्तमान में तैनाती हरेवली खो बैराज पर चल रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। कांवड़ यात्रा के लिए डायवर्ट किए गए मार्ग पर ट्रकों से अवैध वसूली करने के आरोप में पीएसी के जवान गुरमीत सिंह सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सिपाही मेरठ जनपद के बहसूमा थाने के गांव मोर खुर्द का रहने वाला है और उसकी तैनाती मुरादाबाद में 23 वीं पीएसी बटालियन में है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी शेरकोट थाना क्षेत्र में हरेवली खो बैराज पर चल रही थी।
पुलिस प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा के लिए मुरादाबाद मार्ग पर रूट डायवर्ट किया गया है। सभी वाहनों को अफजलगढ़ से निकाला जा रहा है। रविवार की रात राजपूताना चौराहे पर तैनात सिपाही मनीष ने हाईवे-74 पर मुरादाबाद की तरफ आ रहे ट्रकों को रोकने का प्रयास किया तो चालक नहीं रुके। बताया कि वह पीछे 200-200 रुपये देकर आए हैं।
विज्ञापन

सिपाही मनीष ने घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और पीएसी के जवान गुरमीत सिंह पुत्र सुदेश पाल सिंह निवासी गांव मोर खुर्द, मेरठ और एक अन्य अफजलगढ़ थाने के गांव कासमपुर गढ़ी निवासी ललित पुत्र दयाराम को ट्रकों से अवैध वसूली करते हुए पकड़ा लिया। गुरमीत वर्दी पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ के मुताबिक पूछताछ में गुरमीन ने बताया कि वह 23वीं बटालियन मुरादाबाद में तैनात है। पीलीडैम पर पीएसी कैंप कार्यालय है। वर्तमान में शेरकोट थाना क्षेत्र में हरेवली स्थित खो नदी पर उसकी ड्यूटी है। वह गांव कासमपुर गढ़ी निवासी ललित के साथ धामपुर के एक होटल में खाना खाने के लिए आया था।


लौटते वक्त सोचा कि क्यों न ट्रक चालकों से पैसे लेकर इनको मुरादाबाद के लिए निकलवा दिया जाए। उन्होंने कुछ ट्रक वालों से 200-200 रुपये लेकर निकलने का प्रयास किया, तभी पुलिस ने दबोच लिया। बताया कि वह 2019 में पीएसी भर्ती हुआ था। पुलिस ने आरोपी पीएसी के जवान गुरमीत को एंटीक्रप्शन जेल बरेली भेजा है, जबकि उसके साथी ललित को बिजनौर कारागार भेजा है। साथ ही इसकी रिपोर्ट पीएसी मुख्यालय मुरादाबाद को भी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed