{"_id":"6758aac9ce11977fff039414","slug":"two-arrested-including-history-sheeter-azim-alias-chhanga-bijnor-news-c-27-1-bij1002-137922-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हिस्ट्रीशीटर अजीम उर्फ छंगा सहित दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हिस्ट्रीशीटर अजीम उर्फ छंगा सहित दो पकड़े
विज्ञापन
चांदपुर। पुलिस ने गांव दरबड़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में गोकशी की घटना को अंजाम देने को आए अजीम उर्फ छंगा और उसके साथी पकड़ लिया है। छंगा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इनके दो साथी भागने में कामयाब रहे।
पुलिस ने घायल व्यक्ति को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया। पकड़े गए घायल ने अपना नाम पता गांव रसूलपुर नंगला निवासी अजीम उर्फ छंगा और दूसरे ने गांव बुंदरा खुर्द निवासी अनिल बताया है। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस व एक खोखा, एक जीवित गाय रस्से से बंधी, पशु कटान के उपकरण, बाइक बरामद की है।
सीओ ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर अजीम के खिलाफ चांदपुर थाने में करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जंगल में कांबिंग कर रही है। संवाद