{"_id":"5f230c3f8ebc3e636902afb8","slug":"two-accused-of-double-murder-arrested-dhampur-news-mrt493886518","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाडली मांडू में हुए दोहरे हत्याकांड में दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाडली मांडू में हुए दोहरे हत्याकांड में दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
गांव पाडली मांडू में घटना स्थल के पास तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : DHAMPUR
दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
धामपुर। गांव पाडली मांडू में कुत्ते की खरीदारी को लेकर रंजिशन हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया है। पांचों टीमें विभिन्न क्षेत्रों में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में रानू् एवं रामू शामिल है। उनके खिलाफ पुलिस में नामजद रिपोर्ट है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी है। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा का कहना है कि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था को कायम रखने को गांव को छावनी बना दिया गया है। गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी और कई थानों की पुलिस तैनात है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण गांव में बड़ा हादसा हुआ है। पुलिस अवगत कराने के बाद आरोपियों पर पहले से ही कड़ी कार्रवाई कर देती तो हादसा नहीं होता। गिरफ्तारी के भय से फरार आरोपियों के घरों में ताले लटके है। गांव के लोगों का कहना है कि पहले गांव के लोग शाम को घरों से बाहर निकल कर गांव के तिराहे, चौराहे पर एकत्र होकर आपस में बातचीत कर लेते थे। पर घटना के बाद तिराहे चौराहे पर एकत्र होना तो दूर सड़कों पर भी कोई नहीं दिखाई दे रहा है। कोतवाल का कहना है कि आरोपियों से घटना के बारे में पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार रात गांव के केहर सिंह और सतेंद्र आदि में रंजिशन झगड़े के बाद हुई फायरिंग में केहर सिंह और सतेंद्र पक्ष प्रशांत कुमार उर्फ वीशू की मौत हो गई थी। सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। सतेंद्र का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।