फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two accused including cousin arrested

Bijnor News: चचेरे भाई समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Mon, 05 Aug 2024 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two accused including cousin arrested
नहटौर। शिक्षामित्र रानू की हत्या उसके चचेरे भाई विक्की ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन





31 मई की रात सलेमपुर निवासी शिक्षामित्र रानू पुत्र शीशराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा वीर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना में सीडीआर आदि के आधार पर मृतक के चचेरे भाई विक्की कुमार पुत्र वीर सिंह का नाम प्रकाश में आया। अब पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी विक्की ने बताया कि घटना में उसका दोस्त सागर पुत्र टेकचन्द निवासी ग्राम बैरमावाद गढ़ी थाना नहटौर भी शामिल था। उसके कहने पर सागर ने ही रानू की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने सागर को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा उसके कमरे के विस्तर से बरामद कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल धर्मेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक शेखर कुमार, रवि शंकर, जोगेन्द्र सिंह (सर्विलेंस टीम), रोहित कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सम्मिलित रहे। पुलिस ने आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन






=====


आरोपी विक्की ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रानू की पत्नी से उसकी मित्रता हो गई थी। वे आपस में बात करने लगे। रानू की पत्नी ने उसे बताया था कि रानू उसके साथ मारपीट करता है। कहा था कि वह रानू को रास्ते से हटा दो तो उनका काम भी आसान हो जायेगा और वे बदनामी से भी बच जाएंगे। विक्की ने रानू को रास्ते से हटाने के लिए अपने मित्र सागर के साथ मिलकर योजना बनाई। योजना के अनुसार 31 मई की रात्रि को विक्की और सागर ने पहले रानू के पिता शीशराम को शाम के समय दारू पिलवाई और रात को शीशराम व रानू के सो जाने के बाद घर में घुस गए। विक्की बाहर की तरफ निगरानी करने लगा। सागर ने तमंचे से रानू को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed