{"_id":"588e381f4f1c1b2e3de807d1","slug":"twenty-four-million-children-were-served-polio-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने चार लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने चार लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो दवा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो दिवस पर करीब पौने चार लाख नौनिहालों को जिले भर में दवाई पिलाई गई। मोहल्ला काजीपाड़ा स्थित रहीमियां पब्लिक स्कूल में डीटीओ डॉ. राजकुमार और एसीएमओ डॉ. एसके निगम ने फीता काटकर और बच्चों को दवाई पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
रविवार को जिले में पल्स पोलियो दिवस मनाया गया। पोलिया दिवस पर 2231 बूथों पर करीब पौने चार लाख नौनिहालों ने पोलियो की खुराक दी गई। कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार ने कहा कि पोलिया एक घातक बीमारी है। अभिभावकों को जागरूक होकर अपने शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलिया की खुराक पिलानी चाहिए, । डॉ. एसके निगम ने कहा कि बच्चों में पोलियों होने के बाद इसका कोई इलाज नहीं होता है, इसलिए अभिभावक जागरूक रहे। डॉ. निगम ने बताया कि जो बच्चे पोलियो दिवस पर दवाई पीने से छूट गए है, उनके लिए विभाग ने टीम तैयार की है। यह टीम घर घर जाकर बच्चों को दवाई पिलाएंगी। कार्यक्रम में गुलफान, राजकुमार अग्रवाल और अंकित आदि मौजूद रहे ।
नींदडू़ में रविवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो अभियान के तहत विभिन्न बूथों पर जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षा की ड्राप्स पिलाई गईं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पल्स पोलियो सैनिक और शिक्षकों ने सहयोग दिया। वहीं नगीना में नगर में पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत शून्य से पांच वर्ष तक के 13 हजार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई। रविवार सुबह एसीएमओ बीएस रावत ने कई बूथों का दौरा कर कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्राप से वंचित नहीं रहना चाहिए। सीएचसी प्रभारी डॉ नवीन कुमार, यूनिसेफ टीम के आशीष कुमार व प्रतिरक्षण अधिकारी दयाचंद सैनी ने मोहल्ला सराय मीर स्थित बूथ संख्या 23 डॉ कय्यूम के क्लीनिक पर अभियान की 'बुलावा टोली' में उत्कृष्ट सहयोग करने पर प्राथमिक विद्यालय विश्नोई सराय द्वितीय की कक्षा 4 की छात्रा मुस्कान को क्रिकेट बैट देकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीष कुमार, डॉ कय्यूम, मो अकील शमसी आदि उपस्थित थे।