{"_id":"5dc4684d8ebc3e5b715ef9d9","slug":"truth-house-got-first-place-in-march-past-nazibabad-news-mrt4524723107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रूथ हाउस को मार्च पास्ट में मिला प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रूथ हाउस को मार्च पास्ट में मिला प्रथम स्थान
विज्ञापन

नजीबाबाद। वालिया ग्लोबल एकेडमी में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एमडी कमलकांत वालिया, चेयरमैन रमाकांत वालिया, इंदू वालिया की उपस्थिति में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
स्पोर्ट्स कैप्टन दीपक चौहान ने विद्यार्थियों को खेल-भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई। आकाश में गुब्बारे उड़ाने के साथ प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर हुए मार्च पास्ट में ट्रुथ हाउस ने प्रथम, बेनी वोलेंस हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ताईक्वांडों कोच रिंकू वर्मा के निर्देशन में ताईक्वांडों विद्यार्थियों ने करतब दिखाए। विद्यार्थियों की मेंढक दौड़ में अंश, अफान और गुर्लिब, जलेबी रेस में गुर्लिब, अनमोल, कुंजपाल, बालिका वर्ग में अन्यापाल, कृतिका, अव्याना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य कक्षाओं में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विनीत राणा, दिवाकर त्यागी, कुमुद कुमार और मारिया के निर्देशन में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में पूर्व प्राचार्य डॉ. एलएस बिष्ट, इंद्रदेव भारती, रश्मि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।