फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Truck driver raped teenager

ट्रक चालक ने किया किशोरी से दुष्कर्म

Tue, 16 Jun 2020 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Truck driver raped teenager
ट्रक चालक ने किया किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। एक ट्रक चालक ने प्रवासी दंपती को धामपुर में नगीना चौक से पहले पुलिस की चेकिंग का डर दिखाकर उतार दिया और उसके चार बच्चों को ट्रक में बैठा कर फरार हो गया। ट्रक में सवार चार बच्चों में से दो बड़ी पुत्री और दो छोटे पुत्र सवार थे। ट्रक चालक ने प्रवासी के चार बच्चों में से एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दंपती की सूचना पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
बरेली जिला निवासी एक श्रमिक परिवार हरिद्वार में मजदूरी करता है। लॉकडाउन के बाद वह वहीं फंस गया था। प्रवासी मजदूर दंपती अपने चार बच्चों के साथ मंगलवार को बरेली अपने घर जाने के लिए हरिद्वार से रुद्रपुर आ रहे ट्रक में बैठ गया। धामपुर से दो किमी पहले पर ट्रक चालक ने दंपती को यह कहते हुए उतार दिया कि आगे पुलिस की चेकिंग है। वे दोनों यहां उतर जाए। वह नगीना चौक से आगे जाकर ट्रक रोक लेगा, तब उसमें बैठ जाना। अन्यथा पुलिस उसके परिवार को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर देगी। श्रमिक दंपती ने चालक की बात पर भरोसा कर लिया और वहीं उतर गए। इसके बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ट्रक में दंपती की दो बेटियां और दो छोटे बेटे सवार थे। जब आगे जाकर दंपती को ट्रक नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक का पीछा कर कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रक में सवार किशोरियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी कि ट्रक चालक ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी उमेश चंद्र पुत्र रमेश चंद्र निवासी जिला अल्मोड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित किशोरी का पुलिस की ओर से मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed