फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Truck driver killed in vehicle collision

Bijnor News: वाहनोें की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत

Wed, 12 Nov 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 12 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Truck driver killed in vehicle collision
शेरकोट। हाईवे पर मंगलवार रात रामगंगा पुल के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में ट्रक चालक अंकुर विश्नोई (35) की मौत हो गई। हाईवे पर मुबारकपुर कुंडा के निकट ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में ट्रक चालक अंकुर विश्नोई निवासी चकफेरी थाना अफजलगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। क्रेन की मदद से वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस ने मृतक ट्रक चालक की पत्नी सलोनी की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्राॅली के चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed