फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Truck collision damaged the shrine wall

ट्रक की टक्कर से मजार की दीवार क्षतिग्रस्त

Fri, 01 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 01 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Truck collision damaged the shrine wall
नहटौर में मजार से टकराया ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
नहटौर में पीर की चुंगी के निकट अनियंत्रित होकर सीमेंट से लदा हुआ एक ट्रक रास्ते में मजार से टकरा गया। इस घटना में मजार की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

नहटौर-धामपुर मार्ग पर बाबा रहीमुदीन शाह की मजार के पास सुबह आम की आढ़त लगती है। अतिक्रमण फैलने से घंटों तक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। सुबह करीब सात बजे बिजनौर की ओर से आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक जाम में फंस गया। भीड़ से बचने के लिए ट्रक का एक पहिया सड़क से नीचे धंस गया। 

ट्रक मजार की दीवार से टकरा गया। इससे मजार की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक के क्षतिग्रस्त दीवार का खर्चा देने पर मामले का  पटाक्षेप हो गया। क्षेत्र के नागरिक विपिन वर्मा, ओमवीर सिंह, छज्जू सिंह, रवि आदि ने प्रशासन से अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed