{"_id":"6033f7e78ebc3ee9434b24e4","slug":"truck-bike-collided-bike-driver-killed-bijnor-news-mrt5266950173","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
ट्रक, बाइक की जबरदस्त टक्कर में बाइक चालक की मौत
स्योहारा। ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौत की जानकारी पर पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सहसपुर से सटे गांव रसूलपुर उर्फ राजीपुर निवासी राजेश सिंह (50) सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक से सहसपुर दवा लेने के लिए निकला था। स्योहारा से चीनी से भरा एक ट्रक गांव राजीपुर में से तेजी से निकल रहा था। इसी दौरान ट्रक व बाइक की जबरदस्त भिड़़ंत हो गई। बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। जबकि राजेश सिंह ट्रक के पहियों के नीचे आने से कुचल गया। बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीण और परिजनों ने मृतक को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। पुलिस चौकी इंचार्ज गंगाराम गंगवार और थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।