{"_id":"607b28ce8ebc3ec89b7f7801","slug":"trouble-with-flyover-asphalt-nazibabad-news-mrt534929854","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद फ्लाई ओवर का डामर और स्पान पार्टीशन पट्टी उखड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद फ्लाई ओवर का डामर और स्पान पार्टीशन पट्टी उखड़ी
विज्ञापन
जलालाबाद के फ्लाईओवर पर उखड़ा डामर।
- फोटो : NAZIBABAD
फ्लाईओवर का डामर उखड़ने से बढ़ी परेशानी
जलालाबाद। जलालाबाद फ्लाईओवर का डामर और स्पान पार्टिशन पट्टी उखड़ने से राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। फ्लाईओवर पर वाहन क्षतिग्रस्त होने और दुर्घटनाओं का अंदेशा है। क्षेत्रवासियों ने फ्लाईओवर का डामरीकरण करने और स्पान पार्टिशन पट्टियों की मरम्मत कराने की मांग की है।
क्षेत्रवासी नफीस अहमद, आफताब आलम राईन, नदीम शेख, शाकीर जैदी, फुरकान खां, अबुल वफा एड. ने बताया कि जलालाबाद फ्लाईओवर वर्ष 2012 में बना था। फ्लाईओवर पर पास के मोहल्ला बुलिस्तान और पासवान के लोगों की आवाजाही के लिए सीढ़ियां बनाने के लिए स्थान छोड़ा गया था, लेकिन फ्लाईओवर बनने के नौ साल बाद भी वह स्थान खाली पड़ा है। सीढ़ियां नहीं होने से दोनों मोहल्लों की आबादी को एक किमी की दूरी तय कर फ्लाईओवर के दूसरी ओर आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर का डामर लगातार उखड़ता जा रहा है। जिससे राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। फ्लाईओवर पर लगी स्पान पार्टिशन पट्टियों के उखड़ने से वाहन दुर्घटना होने का अंदेशा है। फ्लाईओवर पर कई बड़े वाहनों के टॉयर फट चुके है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से फ्लाईओवर पर डामरीकरण करने, स्पान पार्टिशन पट्टियों की मरम्मत करने और फ्लाईओवर के दूसरी ओर जाने को सीढ़ियां बनाने की मांग की है।