फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tripping twice in a minute and fire broke out

एक मिनट में दो बार ट्रिपिंग और लग गई आग

Mon, 16 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tripping twice in a minute and fire broke out
बिजनौर में ट्रेंड्स के शोरूम में शार्ट सर्किट से आग लगने के बाद सामान बाहर निकालते कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। सिर्फ एक मिनट में दो बार बिजली की ट्रिपिंग हुई। तीस-तीस सेकेंड तक बिजली गुल रही। शोरूम की बिजली इनवर्टर मोड पर नहीं आ सकी और दोनों ही बार अंधेरा छाया रहा। दो ट्रिपिंग के बाद बिजली लौटी तो ट्रायल रूम की तरफ फाल्ट हुआ। जिस पर आग लग गई। एक कर्मचारी ने चिल्लाने की आवाज में अनाउंसमेंट किया और बोली, मैनेजर सर तुरंत लेडीज ट्रायल रुम के पास आओ। यह वाकया खरीदारी करने के लिए आए प्रणव कुमार शर्मा ने सुनाया।
विज्ञापन

नई बस्ती के रहने वाले प्रणव कुमार शर्मा, पत्नी गरिमा शर्मा और बेटी अहाना तथा असानी के साथ 11 बजे कपड़े खरीदने के लिए ट्रेंडस के शोरूम में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि बच्चों के कपड़े पसंद कर लिए थे, उनकी पत्नी कुर्ती पसंद कर रही थी। तभी अनाउंसमेंट हुआ तेज आवाज में। धुआं उठते ही उन्होंने अपनी दोनो बेटियों को तलाशा और बाहर निकल गए। बताया कि शोरूम के कर्मचारियों ने बहुत सहयोग किया। जो लोग कपड़ा ले चुके थे, उनसे पैसे भी नहीं लिए। बताया कि दो महिलाएं इसके बाद भी कपड़े पसंद करने में लगी हुई थी, जिन्हें धक्के देकर बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन

तीन घंटे बाद शोरूम में दाखिल हो सके दमकल कर्मी
आग इतनी भयंकर थी कि दमकल कर्मी बाहर से ही पानी की बौछार करते रहे। अंदर जाने का रास्ता नहीं मिला। शोरूम के शीशे पत्थर फेंक कर तोड़े गए। बाहर से ही पानी की बौछार की गई। करीब चार बजे धुआं कम हुआ तो दमकल के कर्मी अंदर दाखिल हुए। साढ़े पांच बजे तक भूतल की आग पर काबू पाया गया। आठ बजे तक दमकल की टीम मौके पर ही डटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी से दीवार में किया सुराख
शोरूम की एक दीवार में जेसीबी से सुराख किया गया। जिससे अंदर पानी की बौछार की जा सके। वहीं हथौड़े से भी शीशे तोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed