फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tricycle distributed to the differently-abled

ग्राम प्रधान ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

Thu, 23 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tricycle distributed to the differently-abled
नजीबाबाद में दिव्यांग को ट्राई साइकिल प्रदान करती ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत। - फोटो : NAZIBABAD
ग्राम प्रधान ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल
विज्ञापन

नजीबाबाद। ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ की ग्राम प्रधान ने समाजसेवा मिशन चालू किया है।
ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत की ओर से प्राथमिक विद्यालय जालबपुर गूदड़ में लिहाफ और ट्राई साइकिल वितरित कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानपति हिमांशु राजपूत, मुख्य अध्यापिका रश्मि त्यागी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान नंदिनी राजपूत ने अपनी ओर से चलने-फिरने में पूर्णत: अक्षम दो दिव्यांगों को ट्राई साइकिल प्रदान की है। उन्होंने ग्राम प्रधान के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 30 लिहाफ भी अपनी ओर से प्रदान किए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सदस्य आभा रानी, प्रमोद मित्तल, संतराम, रामकुमार, रोशन, अमर सिंह सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान पूर्व में आर्थिक रूप से कमजोरों को मशीन आदि वितरित कर चुकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed