फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tricolor rally taken out with patriotic slogans

बरकातपुर और नजीबाबाद चीनी मिल में निकाली तिरंगा रैली

Mon, 15 Aug 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tricolor rally taken out with patriotic slogans
नांगलसोती की उत्तम शुगर मिल में तिरंगा रैली निकालते कर्मचारी। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद/नांगलसोती। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर और नजीबाबाद चीनी मिल में देशभक्ति नारों के साथ तिरंगा रैली निकाली।
विज्ञापन

उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह राठौर के नेतृत्व में मिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिल परिसर में तिरंगा रैली निकाली। नरपत सिंह ने केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में विकास पुंडीर, शशांक पांडे, विकास ठाकुर, अर्जुन कौशिक, दीपक पुंडीर, यशवीर सिंह, विनीत शर्मा, अशोक विश्वकर्मा आदि ने प्रतिभाग किया।

भाजपा नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, नगर मंत्री अतुल रोहिल्ला, आकाश कान्हा कर्णवाल, ठाकुर राजकुमार, लक्ष्मीकांत, अभिषेक तड़ियाल के नेतृत्व स्टेशन से नगर में तिरंगा रैली निकाली और व्यापारियों को तिरंगे वितरित किए। उधर, किसान सहकारी चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह के नेतृत्व में तिरंगा जागरुकता रैली निकाली गई। मिल परिसर में वंदेमातरम् और भारत माता के जयकारों से चीनी मिल परिसर गूंज उठा। वहीं सिंचाई खंड-छह के अधिशासी अभियंता प्रवीण शर्मा, एई प्रेम टम्टा, विनीत कुमार, संजय गुप्ता, वैभव के नेतृत्व में तिरंगा पैदल यात्रा निकाली गई।

नजीबाबाद चीनी मिल में तिरंगा रैली निकालते कर्मचारी।

नजीबाबाद चीनी मिल में तिरंगा रैली निकालते कर्मचारी।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में तिरंगा रैली निकालते सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी।

नजीबाबाद में तिरंगा रैली निकालते सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed