फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tributes to Kanshi Ram on Maha Parinirvana Day

कांशीराम के महा परिनिर्वाण दिवस पर पदारथपुर में संगोष्ठी आयोजित

Tue, 11 Oct 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tributes to Kanshi Ram on Maha Parinirvana Day
महा परिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को किया नमन
विज्ञापन

नजीबाबाद। बसपा के संस्थापक कांशीराम के महा परिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने आर्थिक रुप से कमजोर समाज का सच्चा सिपाही और मार्गदर्शक बताया।
श्री रविदास मंदिर बालावाली प्रबंध कमेटी की ओर से गांव पदारथपुर में कांशीराम के 16वें महा परिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। बसपा के राजेंद्र सिंह एड. और भूपेंद्र रंजन ने कहा कि काशीराम ने समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए काम किया। विशेष रुप से समाज की अनुसूचित जाति के आर्थिक रुप से कमजोरों के उत्थान के लिए मिशन चलाया। समाज को वोट की कीमत समझाई। वक्ताओं ने कहा कि बहुजन राजनीति के कांशीराम अग्रदूत रहे। उन्होंने बहुजन समाज के हितों के लिए जीवन पर्यंत काम किया। नरेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा बहुजन समाज के उत्थान के लिए चलाए गए मिशन को अद्वितीय बताया।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार रवि के संचालन संगोष्ठी में बलराम सिंह एड., अनुज कुमार, डॉ. कृष्णदत्त, जसराम सिंह, दुष्यंत कुमार, लेखराज, ज्ञानेंद्र दत्त, प्रमोद कुमार, वीर सिंह, विशेष कुमार, ओमपाल, कपिल जाटव सहित अनेक वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed