फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tribal tribes will benefit from PM-Janman campaign

Bijnor News: पीएम-जनमन अभियान से आदिवासी जनजाति को मिलेगा लाभ

Sat, 16 Dec 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tribal tribes will benefit from PM-Janman campaign
- अभियान के तहत 17 स्वास्थ्य सेवाओं का दिया जाएगा लाभ
विज्ञापन

- जिले के तीन ब्लॉकों में निवास करती है आदिवासी जनजाति
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सरकार आदिवासी जनजाति को बेहतर सुविधा देने के लिए काम कर रही है। पीएम-जनमन महा अभियान के तहत आदिवासी जनजाति के लोगों को 17 स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिससे आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकेंगी।

जिले के कोतवाली, नजीबाबाद, कासमपुरगढ़ी ब्लॉक में आदिवासी जनजाति निवास करती है। इन लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं ठीक से प्राप्त हों। इसके लिए प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आदिवासी जनजाति के लोगों को जननी सुरक्षा योजना, गर्भवती महिलाओं का चेकअप, टीकाकरण, मोतियाबिंद, टीबी, पुरुष एवं महिला नसबंदी, अस्थायी परिवार कल्याण योजना, कुष्ठ रोग, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, एनीमिया मुक्त भारत, आरबीएसके, जन्म प्रमाण पत्र, 102-108 एंबुलेंस का लाभ दिया जा रहा है। इन योजना के पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन::
आदिवासी जनजाति के लिए पीएम-जनमन अभियान चलाया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों को सभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। समय-समय पर शिविर लगाकर मरीजों की जांच भी जाती है। -डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, डिप्टी सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed