{"_id":"60abe9dc8ebc3e201b7ab7df","slug":"treatment-will-be-done-through-e-sanjeevani-app-bijnor-news-mrt539709696","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-संजीवनी एप के माध्यम से होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-संजीवनी एप के माध्यम से होगा इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-संजीवनी एप के माध्यम से होगा इलाज
बिजनौर। कोरोना के चलते अब मरीजों को जिला अस्पताल में ई-संजीवनी एप के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। हर सप्ताह सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक ई-संजीवनी ओपीडी का संचालन होगा। घर बैठे इस सेवा का लाभ लेने के लिए मरीज को अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर से ई-संजीवनी ओपीडी एप डाउनलोड करना होगा।
कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार दिलाने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने ई-संजीवनी एप शुरू करने की योजना बनाई है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले माह से यह योजना शुरू हो जाएगी। सीएमएस डॉ. मनोज सेन ने बताया कि अब तक टेलीमेडिसिन ओपीडी में मरीजों को परामर्श दिया जा रहा था। अब मरीज वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी समस्या बताकर चिकित्सक से बेहतर परामर्श ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण की वजह से मरीज अस्पताल नहीं आ रहे हैं। ऐसे में यह एप काफी मददगार साबित होगा।
उन्होंने बताया कि मरीज को पूरे प्रदेश में परामर्श के लिए चिकित्सकों की सूची ई-संजीवनी एप पर दिखेगी। उसी समय मरीज को परामर्श लेने के लिए ऑनलाइन टोकन नंबर दिया जाएगा। ऑनलाइन टोकन नंबर परामर्श के लिए उपलब्ध चिकित्सक के पास भी जाएगा। इसके बाद रोगी संबंधित चिकित्सक से परामर्श ले सकेगा और मरीज एप पर जाकर अपनी जांच रिपोर्ट भी अपलोड कर सकेंगे। इसे देखकर चिकित्सक और भी बेहतर परामर्श दें सकेंगे। यही नहीं चिकित्सक से परामर्श के बाद मरीज डॉक्टर का पर्चा भी डाउनलोड कर सकेंगे।