{"_id":"60afe2a38ebc3e719e5fa70a","slug":"treatment-provided-to-one-and-a-half-thousand-villagers-bijnor-news-mrt5401450176","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ हजार ग्रामीणों को दिलाया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ हजार ग्रामीणों को दिलाया उपचार
विज्ञापन
डेढ़ हजार ग्रामीणों मुहैया कराया उपचार
बिजनौर। अमर उजाला ने गांवों में हो रही मौतों को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट का प्रकाशन किया था। अभियान का असर रहा कि इन करीब दस से ज्यादा गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब डेढ़ हजार बीमार लोगों को चिह्नित कर उन्हें मेडिकल किट, जिसमें जरूरी दवाइयां थीं उपलब्ध करा दीं। समय से इलाज मिला तो इनकी जान भी बच गई। यही नहीं इस दौरान टीमों ने इन गांवों में करीब सात हजार घरों का सर्वे किया और 600 से ज्यादा ग्रामीणों की जांच की।
कोरोना की दूसरी लहर आई तो इस बार आफत गांवों पर ज्यादा टूटी। भले ही इन गांवों में कोरोना की जांच नहीं हुई हो, लेकिन मौत के आंकड़े ने सभी को डरा दिया। ग्रामीण दहशत में जांच कराने तक नहीं जा रहे थे। अमर उजाला ने ऐसे करीब दस गांव चिह्नित किए और वहां पहुंचकर ग्राउंड की सच्चाई प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामने लाई। असर यह हुआ कि वहां सर्वे से लेकर इलाज तक उसी दिन मुहैया करा दिया गया।
इन गांवों में बांटी गईं दवाइयां
गजरौला शिव - 100 लोगों को अब तक मेडिकल किट बांटी गई। 700 घरों का सर्वे दो से तीन बार किया गया है। 55 लोगों ने जांच कराई, दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। 20 लोगों को गजरौला अचपल में दवाई मिली
विज्ञापन
गांव स्वाहेड़ी खुर्द व बुजुर्ग - 29 लोगों को मेडिसन किट बांटी गई। 500 घरों का सर्वे किया गया
गोहावर - सभी घरों का सर्वे किया गया। 500 मरीजों को मेडिकल किट बांटी गई। 100 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई, सभी निगेटिव मिले।
राजा का ताजपुर- 100 संदिग्धों की कोरोना की जांच की गई, सभी निगेटिव। 500 बीमार लोगों को मेडिकल किट का वितरण किया।
रहेड़ - 12 बीमार लोगों को मेडिकल किट बांटी गईं। 72 बीमार लोगों की कोरोना की जांच की गई। सभी घरों का डोर टू डोर सर्वे किया गया।
झालू - 140 मरीजों को मेडिकल किट दी गईं। 26 संदिग्ध मरीजों की कोरोना की जांच की गई। 1500 घरों का अब तक सर्वे कराया जा चुका है।
नगीना - 17 परिवारों को मेडिकल किट बांटी गईं। 79 लोगों का गांव में वैक्सीनेशन किया गया।
नांगलजट - 50 लोगों को किट वितरण हुआ। 129 लोगों के कोरोना की जांच की गई।
दारानगर गंज - 60 बीमार लोगों को दवाई बांटी गई। 265 घरों का सर्वे किया गया। 40 ग्रामीणों को टीके लगाए गए। 60 लोगों का कारोना की जांच की गई
लालपुर मान- 20 मेडिकल किट गांव में दी गईं।100 प्रतिशत घरों का डोर टू डोर सर्वे कराया गया।
भागूवाला- 15 ग्रामीणों के बीमार मिलने पर मेडिकल किट दी र्गइं।300 घरों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे किया।
अमर उजाला की सकारात्मक पहल: सीएमओ
अमर उजाला ने सकारात्मकता के साथ अभियान चलाया। हमारा ध्यान ऐसी जगहों पर दिलाया, जहां काम की जरूरत थी। हमारी टीम ने भी उसी सकारात्मकता से अमर उजाला के इस अभियान का स्वागत किया और उन सभी जगहों पर काम किया। अभियान के दौरान टीम के द्वारा काम करने की कवरेज भी दी, इससे टीम को और उर्जा मिली। अब हमारी टीम नई उर्जा के साथ पूरे जिलेभर में काम कर रही है।
विजय कुमार गोयल, सीएमओ बिजनौर
हर जगह दिलाया इलाज: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि अमर उजाला ने ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए जिन गांवों के हालात दिखाएं, मैंने और हमारी टीम ने वहां पहुंचकर मृतकों की सूची तैयार की। साथ ही उस गांव में संदिग्धों की जांच कराई। बीमार लोगों को दवाई दिलवाई गई।