फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Treatment of 4966 patients in Jan Arogya Melas

जन आरोग्य मेलों में 4966 मरीजों का उपचार

Sun, 11 Apr 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Treatment of 4966 patients in Jan Arogya Melas
जन आरोग्य मेलों में 4966 मरीजों का उपचार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में संचालित प्राथमिक और उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित 62 स्थानों पर लगे स्वास्थ्य मेलों में 4966 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया गया। मेलों में 132 चिकित्सकों और 662 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहा। 29 मरीजों को उच्च स्तरीय जांच और उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि रविवार को उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेलों में 1881 पुरुष, 2196 महिलाएं और 889 बच्चे का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। इस दौरान खून की कमी के 59, श्वांस रोग के 295, शुगर के 370 , उदर रोग से पीड़ित 444, चर्म रोग के 880 एवं टीबी के दस रोगियों का उपचार किया गया। कोविड हेल्प डेस्क पर करीब 1082 मरीज पहुंचे। इनमें से 685 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। इसके अलावा लगभग 395 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और 260 मरीजों की खून की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविरों में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लगभग 286 पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed