{"_id":"6820f416ff172ea56900f317","slug":"travel-from-chandpur-to-nagina-became-easier-bus-operation-started-bijnor-news-c-27-1-bij1002-149642-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चांदपुर से नगीना का सफर हुआ आसान, बस का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चांदपुर से नगीना का सफर हुआ आसान, बस का संचालन शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। चांदपुर नगीना के बीच कोई बस का संचालन नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। चांदपुर डिपो ने चांदपुर नगीना के बीच बस का संचालन शुरू कर यात्रियों का सफर आसान कर दिया है।
चांदपुर नगीना के बीच आवागमन करने वाले यात्रियाें के लिए अच्छी खबर है। पूर्व में चांदपुर नगीना के बीच आवागमन करने के लिए यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब चांदपुर डिपो ने एक बस का संचालन चांदपुर से नगीना के लिए शुरू किया है। रोडवेज इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि चांदपुर से सुबह छह बजे वाया पैजनिया नहटौर नगीना के लिए तथा नगीना से वापसी सुबह आठ बजे बस का संचानल शुरू किया गया है। इससे यात्रियों का खर्च व समय की बचत होगी। रोडवेज इंचार्ज ने बताया कि चांदपुर से सहारनपुर के लिए भी बस का संचालन जल्द ही शुरू करने की योजना है।