फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Transport system stalled for a month, people upset

कालागढ़ की जनता को समुचित परिवहन सुविधा नहीं, परेशानी

Mon, 07 Jun 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Transport system stalled for a month, people upset
परिवहन व्यवस्था एक माह से ठप, लोग परेशान
विज्ञापन

कालागढ़। कोविड कर्फ्यू के चलते कालागढ़ से चलने वाली परिवहन सेवाएं एक माह से पूरी तरह ठप्प पड़ी हैं। जिसकी वजह से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने वन मंत्री से मांग की है कि कालागढ़ से कोटद्वार व रामनगर के लिए वाहनों का संचालन कराया जाए।
कोविड कर्फ्यू के चलते कालागढ़ से गढ़वाल व कुमायूं के शहरों कोटद्वार, हरिद्वार, काशीपुर, हल्द्वानी के लिए जाने वाली बसों का संचालन एक माह से बंद है। जिसके चलते नागरिकों व सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर असर पड़ रहा है। हालांकि उत्तराखंड में सीमाओं के अंदर से वाहनों का संचालन जारी है। पर कालागढ़ से गढ़वाल व कुमायूं के शहरों के आवागमन के लिए उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के अफजलगढ़, नजीबाबाद शहरों से निकलना पड़ता है। दूसरे राज्य से होकर आवागमन पर रोक है। ऐसे में पांच मई से वाहनों के पहिए थमे हैं।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार सैनी ने बताया कि वनमंत्री व क्षेत्रीय विधायक से मांग की है कि कालागढ़ से वन मोटर मार्ग से कोटद्वार व रामनगर के लिए बसों को चलाया जाए। जिससे नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए कोटद्वार तहसील तक आ जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed