फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Transport Minister Ashok Kataria reached oxygen

परिवहन मंत्री अशोक कटारिया पहुंचे तो मरीज को मिली ऑक्सीजन

Fri, 30 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Transport Minister Ashok Kataria reached oxygen
परिवहन मंत्री पहुंचे तो मरीज को मिली ऑक्सीजन
विज्ञापन

बिजनौर। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने बृहस्पतिवार को कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की। वे जिला अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी के बाहर ऑक्सीजन के लिए तड़प रही एक वृद्धा समेत कई लोगों को ऑक्सीजन दिलाकर जान बचाई। मंत्री ने कहा कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या निजी स्तर पर अगर इस मामले में लापरवाही बरतेगा तो महामारी एक्ट के तहत उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। अधिकारियों की रिपोर्ट अफसरों को भेजी जाएगी।
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पहुंचे। डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, सीडीओ केपी सिंह, सीएमओ डॉ. विजय यादव से मरीजों के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा की। ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में पूछा। कोविड अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने और खाली बेड के बारे में पूछा। अफसरों ने बताया कि जिले के अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है व अस्पताल में बेड खाली हैं। कहा कि निजी अस्पताल खुद भी ऑक्सीजन ले सकते हैं। उन्हें इसकी खुली छूट है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा निजी क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति कोरोना के चलते लोगों के हितों से खिलवाड़ करेगा उसके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद मंत्री ने कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। वहां पाया कि लोगों की कॉल आ रही हैं। इसके बाद मंत्री जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इमरजेंसी के बाहर एक महिला गाड़ी में ऑक्सीजन लगवाने के लिए बैठी थी।कुछ और मरीज भी थे, इनमें किसी का ऑक्सीजन लेवल 79, किसी का 80 तो किसी का और कम था। मंत्री ने इन सभी लोगों को इमरजेंसी में भर्ती कराकर उन्हें ऑक्सीजन लगवाई। मंत्री ने कहा कि हर पांचवें दिन वह जिला अस्पताल का इसी तरह निरीक्षण करने आएंगे और हालातों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार के लिए कराया ऑक्सीजन का इंतजाम
अशोक कटारिया को पत्रकारों ने आकर बताया कि पत्रकार शकील अहमद का ऑक्सीजन लेवल गिर गया है। उसे ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देकर तुरंत ऑक्सीजन का इंतजाम कराया। कटारिया खुद भी अस्वस्थ चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने कोरोना से बचाव को टीकाकरण कराया। कुछ लोगों के मना करने पर भी वे कोविड कमांड सेंटर व जिला अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, सौरभ सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed