फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Transport Corporation made stoppages in Hussainpur

परिवहन निगम ने बनाया हुसैनपुर में स्टॉपेज

Thu, 14 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation made stoppages in Hussainpur
परिवहन निगम ने बनाया हुसैनपुर में स्टॉपेज
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। उप्र परिवहन निगम के नजीबाबाद डिपो ने हुसैनपुर बस स्टॉप की शुरूआत की है। भाजपा जिलाध्यक्ष और एआरएम रोडवेज ने संयुक्त रूप से हुसैनपुर बस स्टॉप पर रुकी रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला पंचायत सदस्य चौधरी यशवीर सिंह और क्षेत्रीय नागरिकों के प्रयास से उप्र परिवहन निगम ने नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर गांव हुसैनपुर में रोडवेज डिपो का नया स्टॉपेज दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, एआरएम नजीबाबाद प्रभात चौधरी ने चौधरी यशवीर सिंह की उपस्थिति में हुसैनपुर स्टॉपेज से रोडवेज डिपो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हुसैनपुर से मात्र एक किलोमीटर के फासले पर जीवन सराय में रोडवेज बस स्टॉपेज है।
विज्ञापन

नए बस स्टॉपेज के उद्घाटन अवसर पर भाजपा नेता जुगनेश कुमार, सुमंत कुमार, मो.आरिफ, डॉ.जयसिंह, राजवीर सिंह, डॉ.अजय, लाखन सिंह, ओमवीर राणा, मो.मारूफ, घनश्याम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद रोडवेज डिपो इंचार्ज भाईलाल ने बताया कि नजीबाबाद डिपो की समस्त रोडवेज बसें आवागमन के दौरान हुसैनपुर बस स्टॉप पर रुकेंगी। उन्होंने बताया कि जल्द नजीबाबाद डिपो की टिकट मशीनों में हुसैनपुर स्टॉपेज और संबंधित किराया फीड कराया जाएगा।

कई गांव को मिलेगा स्टॉपेज का फायदा
नजीबाबाद। परिवहन निगम द्वारा गांव हुसैनपुर में रोडवेज बसों का स्टॉपेज दिए जाने से गांव हुसैनपुर, ढाकी, गाजीपुर, फजलपुर हबीब, करमसखेड़ी, जफरपुर और आसपास के ग्रामीणों को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed