{"_id":"5f0757c18ebc3e63514288d2","slug":"transformer-reached-powerhouse-picket-ended-bijnor-news-mrt490451515","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर पहुंचा बिजलीघर, धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर पहुंचा बिजलीघर, धरना समाप्त
विज्ञापन

बिजनौर। पीलीचौकी बिजलीघर पर किसानों के आंदोलन को देखते हुए बृहस्पतिवार को नया ट्रांसफार्मर पहुंच गया। ट्रांसफार्मर आने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने धरना समाप्त कर दिया।
पीलीचौकी का पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर करीब 25 दिन पहले फूंक गया था। दूसरा ट्रांसफार्मर न लगाए जाने से किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही थी। नए ट्रांसफार्मर की मांग के लिए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसान सोमवार से बिजलीघर में धरना दे रहे थे। बृृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर पहुंच गया। वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि प्रशासन ने ट्रांसफार्मर मंगवाकर अपना वादा पूरा किया है। किसानों का आंदोलन रंग लाया है। इस मौके पर ओमराज सिंह राठी, संचालन उपेंद्र, घनश्याम सिंह, गौरव कुमार, राजपाल भगत, अंकुर चौधरी, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।