{"_id":"631b809a8f229d12bb2c5d72","slug":"transfer-of-56-accountants-dhampur-news-mrt6045808109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह 56 लेखपालों का स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह 56 लेखपालों का स्थानांतरण
विज्ञापन
56 लेखपालों का हुआ स्थानांतरण
धामपुर। एसडीएम ने दायित्वों का सही प्रकार से निर्वहन न करने के आरोप में 56 लेखपालों को तहसील परिक्षेत्र में इधर से उधर स्थानांतरण किया है।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जनता से शिकायत मिल रही थी कि अधिकांश लेखपाल उनकी समस्याओं का समय से निदान करने में रूचि नहीं लेते है। न ही वह क्षेत्र में आकर जनता से संपर्क करते है। उनके स्तर से कई बार जाचं भी कराई तो अधिकांश लेखपालों की शिकायत सही मिली। अब ऐसे लेखपालों पर कार्रवाई करने का उनके स्तर से अभियान शुरू कर दिया गया है। दो बार में उनके स्तर से 56 लेेखपालों के स्थानांतरण किए जा चुके हैं। अभी कुछ और लेखपालों के स्थानांतरण किए जाने बाकी है। उधर, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों की ओर से शुक्रवार को मुख्यसचिव लखनऊ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि कृषि विभाग के सत्यापन कार्य के बदले लेखपालों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई हो रही है।