फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trains will remain operational in February

नजीबाबाद से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन फरवरी में भी रहेगा रद्द

Thu, 30 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Trains will remain operational in February
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन की बुकिंग विंडो पर ट्रेनों की जानकारी लेते यात्री। - फोटो : NAZIBABAD
स्यालदाह, जनता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन फरवरी में भी रहेगा रद्द
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेल यात्रियों के लिए फरवरी भी परेशानी का सबब बनने जा रहा है। नवंबर से बंद नजीबाबाद से गुजरने वाली स्यालदाह एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन फरवरी में भी शुरू नहीं होगा।
कोहरे और देहरादून स्टेशन के रिमॉड्यूलेशन के कारण नवंबर से बंद चल रही ट्रेनों का संचालन फरवरी में भी नहीं होगा। रेलवे के महाप्रबंधक आपरेटिंग की ओर से नजीबाबाद स्टेशन सहित विभिन्न स्टेशनों को फरवरी में ट्रेनों का संचालन बंद रहने की सूचना दी गई है। नजीबाबाद से गुजरने वाली अप और डाउन दिशा की कोलकाता-जम्मूतवी स्यालदाह एक्सप्रेस, देहरादून से वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस, हरिद्वार-रामनगर के बीच चलने वाली रामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन फरवरी में रद्द रहेगा।
विज्ञापन

इनके अतिरिक्त लालकुंआ से अमृतसर के बीच चलने वाली लालकुंआ एक्सप्रेस, बरौनी से अंबाला के बीच चलने वाली हरिहर एक्सप्रेस, हावड़ा से अमृतसर के बीच चलने वाली अमृतसर मेल, दरभंगा से अमृतसर के बीच चलने वाली जननायक एक्सप्रेस, फिरोजपुर से धनबाद के बीच चलने वाली गंगा सतलज एक्सप्रेस ट्रेनें भी निश्चित तिथियों में फरवरी में रद्द रहेंगी। सीएमआई आरके सिंह ने फरवरी में ट्रेनों का संचालन रद्द रहने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर गोरखपुर और मुजफ्फरपुर से देहरादून के बीच चलने वाली राप्तिगंगा एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन फरवरी में भी नजीबाबाद तक ही सीमित रहेगा। रेल सूत्रों का कहना है कि देहरादून स्टेशन के रिमॉड्यूलेशन का काम जल्द पूरा हो जाता है तो देहरादून-हरिद्वार दिशा से संचालित ट्रेनों का संचालन बीच में भी शुरू करने का रेलवे निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed