फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trains canceled due to nine-hour mega block, passenger commotion

रेल पुल के बॉक्स और रेल लाइन बदलने के लिए लिया मेगा ब्लॉक

Sun, 01 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Trains canceled due to nine-hour mega block, passenger commotion
बिजनौर: नजीबाबाद रेलवे सेक्शन के बालावाली क्षेत्र में नौ घंटे का ब्लॉक लेकर काम करते रेलकर्मी। - फोटो : NAZIBABAD
नौ घंटे के मेगा ब्लॉक से ट्रेनें रहीं रद्द, यात्री हलकान
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। रेलवे ने करीब नौ घंटे का मेगा ब्लॉक रखकर बालावाली से रुड़की के बीच पुलिया के बॉक्स बदलने तथा टीआरटी के तहत रेल लाइन बदलने का काम किया। मेगा ब्लॉक के कारण नजीबाबाद से गुजरने वाली पांच ट्रेनें रद्द रहीं।
रेल ट्रैक नवीनीकरण और पुलिया पर बॉक्स डालने के अभियान के अंतर्गत शनिवार को सहारनपुर-मुरादाबाद के बीच नजीबाबाद से गुजरने वाली पांच ट्रेनों का संचालन रद्द रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बालावाली से रुड़की क्षेत्र में पड़ने वाले गेट संख्या 524 के निकट रेलवे ने करीब नौ घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर पुलिया के नीचे बॉक्स बदले। बालावाली क्षेत्र में इस दौरान टीआरटी ने रेल लाइन बदलने का काम पूरा किया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रात: 8:40 बजे से शाम 5:30 बजे तक चले मेगा ब्लॉक के कारण रेलवे ने डाउन दिशा की लालकुंआ एक्सप्रेस, सहारनपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली दोनों दिशा की पैसेंजर ट्रेन, डाउन दिशा की ऋषिकेश-बांदीकुई एक्सप्रेस और डाउन दिशा की ही जनसेवा एक्सप्रेस शनिवार को रद्द कर दी। मेगा ब्लॉक के दौरान सहारनपुर-मुरादाबाद के बीच चलने वाली कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed