फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Training to fill educational information system form

जिला समन्वयक ने दिया प्रशिक्षण

Mon, 03 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Training to fill educational information system form
नजीबाबाद में जिला समन्वयक बैठक को संबोधित करते समीम बेग। - फोटो : NAZIBABAD
शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र भरने का प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

नजीबाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार भरने का प्रशिक्षण दिया गया।
ड्वाकरा हाल में सोमवार को बीईओ इशकलाल की उपस्थिति में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों को जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र बढ़ने की जानकारी जिला समन्वयक सलीम अख्तर बेग ने दी। उन्होंने कहा प्रपत्र में दी गई सूचनाओं में विद्यालयों को परीक्षाफल ड्रॉप आउट विद्यार्थियों का रिकॉर्ड तथा आय-व्यय से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध करानी हैं। इन सूचनाओं के आधार पर सरकार शिक्षा तथा अन्य योजनाओं की कार्य योजना और बजट आदि का प्रारूप तैयार करती है। उन्होंने विद्यालयों से एक सप्ताह के भीतर प्रपत्र भरकर कार्यालय को जमा कराने के निर्देश दिए।

एबीआरसी मोबीन हसन के संचालन में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में बीईओ इशकलाल ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मिशन कायाकल्प संबंधी योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ग्राम पंचायतों और नगरपालिका स्तर पर नगर पालिका परिषद की ओर से विद्यालयों का कायाकल्प कराया जाएगा। जिसमें विद्यालय में टाइल्स, शौचालय, फर्श निर्माण अगले शिक्षा सत्र से पूर्व मार्च तक पूर्ण किए जाएंगे। योजना की धनराशि ग्राम पंचायतों और नगर पालिकाओं को आवंटित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed