फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Training given for distribution of fortified rice

फोर्टिफाइड चावल वितरण के लिए दिया प्रशिक्षण

Thu, 30 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Training given for distribution of fortified rice
फोर्टिफाइड चावल वितरण के लिए दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में एनीमिया और कुपोषण से निपटने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें फोर्टिफाइड चावल का लाभार्थियों को वितरण करने के उद्देश्य से चावल मिल मालिकों, खाद्य व रसद विभाग एवं औषधि प्रशासन से संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम सीडीओ केपी सिंह की अध्यक्षता में हुआ। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षण स्टेट लीड-उत्तर प्रदेश (राइस फोर्टिफिकेशन), पाथ विभूतिखंड अभिषेक शुक्ला ने दिया। प्रशिक्षण में बताया गया कि अब भारतीय खाद्य निगम गोदाम में चावल मिलों द्वारा फोर्टिफाइड चावल ही संप्रदान किया जाएगा। इसके लिए सभी चावल मिलों में ब्लेंडर मशीन लगाया जाना अनिवार्य है। फोर्टिफिकेशन के बाद चावल में आयरन, फॉलिक एसिड जैसे आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में लाभार्थियों को प्राप्त हो सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ज्ञान सिंह, अमित द्विवेदी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा), एफसीआई प्रबंधक, गुणवत्ता नियंत्रण और जिले के राइस मिल मालिक यामीन अहमद, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed