फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trainee IAS Junaid gets posted in Bareilly

ट्रेनी आईएएस जुनैद को बरेली तैनाती मिली

Sun, 03 May 2020 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Trainee IAS Junaid gets posted in Bareilly
नगीना। नगीना निवासी ट्रेनी आईएएस अफसर जुनैद अहमद की पहली तैनाती बरेली में जिला प्रशिक्षण हेतु सहायक मजिस्ट्रेट/सहायक कलेक्टर के पद पर हुई है। पहली तैनाती पास के जिले बरेली में होने पर उनके परिवार व नगीना में जश्न का माहौल है। तमाम लोगों ने उनकेपिता को फोन पर बधाई दी है।
विज्ञापन

जुनैद के पिता एडवोकेट जावेद हुसैन ने बताया की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी (देहरादून)प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 की ट्रेनिंग कर रहे उनके पुत्र की ट्रेनिंग आठ मई को समाप्त होगी। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव ने प्रशासनिक अकेडमी मसूरी के निदेशक को पत्र लिखकर सभी ट्रेनी को संबंधित जिलों के लिए रिलीव करने के निर्देश दिए हैं। जुनैद के पिता जावेद हुसैन, नासिर हुसैन, दानिश, अरहम, आमिश, कैसर हुसैन आदि परिजनों ने घर पर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए खुशी मनाई। साहू संतोष कुमार अग्रवाल, पालिका के पूर्व चेयरमैन शेख़ खलीलुर्रहमान, शेख़ अजीमुरेहमान, परवेज आदिल माही, अरशद प्रिंस, नवाब शाकिर, प्रदीप जैन, चिंतन राजपूत आदि ने फोन पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed