फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Train will run between Kotdwar and Anand Vihar Terminal

Bijnor News: कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी ट्रेन

Sun, 17 Sep 2023 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Train will run between Kotdwar and Anand Vihar Terminal
रेलवे के जीएम ऑपरेटिंग ने कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए ट्रेन संचालन की संभावित सूची जारी की
विज्ञापन

सहारनपुर के देवबंद, मुजफ्फरनगर और मेरठ के लिए जनपद वासियों को मिलेगी सीधी ट्रेन

एजाज अहमद
नजीबाबाद (बिजनौर)। सब कुछ ठीक रहा तो जनपद वासियों को सहारनपुर के देवंबद, मुजफ्फरनगर और मेरठ के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी। रेलवे के जीएम ऑपरेटिंग ने कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए ट्रेन संचालन की संभावित सूची जारी की है। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि अब मुख्यालय से आदेशों का इंतजार है।

रेलवे के जीएम ऑपरेटिंग ने कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए ट्रेन संचालन की संभावित सूची जारी की है। हालांकि ट्रेन का नंबर और कब संचालन होगा, इस जिक्र नहीं है। सूची में केवल ट्रेन संचालन का समय दिया गया है। कोटद्वार से रोजाना रात्रि 10 बजे चलने वाली ट्रेन स्नेह रोड, नजीबाबाद, मौअज्जमपुर नारायण, लक्सर, सहारनपुर के टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए प्रात: 04:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 09:45 बजे चलकर यह ट्रेन अगले दिन प्रात: 03:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी। कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए जाते समय ट्रेन नजीबाबाद में रात्रि 11:50 बजे पहुंचेगी, जबकि आनंद विहार टर्मिनल से कोटद्वार के लिए आने वाली ट्रेन का नजीबाबाद स्टेशन पर पहुंचने का प्रस्तावित समय तड़के 02:55 बजे निर्धारित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार मिलेगी देवबंद और मेरठ के लिए सीधी ट्रेन
नजीबाबाद। बिजनौर वासियों के लिए यह पहला अवसर होगा जब उन्हें नजीबाबाद और मौअज्जमपुर स्टेशन से देवबंद, मुजफ्फरनगर और मेरठ के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी।
.
.
कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल तक ट्रेन संचालन प्लानिंग में है। नई ट्रेन संचालन के संबंध में कई बिंदुओं पर हेडक्वार्टर और डिविजन निर्णय लेता है। सब कुछ ठीक रहा तो ट्रेन का संचालन शुरू होगा। - सुधीर सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed