{"_id":"58d567f64f1c1b1a191a1a1a","slug":"train-to-run-on-rail-bridge-before-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 से पहले रेल पुल पर दौड़ेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 से पहले रेल पुल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में कोटद्वार ब्रांच लाइन पर नवनिर्मित सूखरो नदी रेल पुल पर चार दिन के भीतर रेलगाड़ी दौड़ने लगेंगी। रेल ट्रैक बिछाने का काम 25 मार्च को (आज) पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही रेलवे किसी भी समय इंजन चलाकर नवनिर्मित पुल का ट्रायल करेगा। एडीईएन ने बताया कि 31 मार्च से पूर्व ब्रांच लाइन पर रेलों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर नवनिर्मित सूखरो नदी रेल पुल के ट्रायल के साथ आठ माह बाद ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू होगा। शुक्रवार को एडीईएन करनप्रीत सिंह एवं आईओडब्लू के नेतृत्व में रेल पथ की टीम ने स्लीपर बिछाने का काम पूरा कर लिया। शनिवार को रेल लाइन बिछाने और लिंकिंग का काम पूरा हो जाएगा। 26 अथवा 27 मार्च को प्रिंसिपल इंजीनियर द्वारा रेल इंजन को नए रेल पुल पर दौड़ाकर ट्रायल का कार्यक्रम है। संतोषजनक परिणाम मिलते ही नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर गढ़वाल एक्सप्रेस सहित नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच पैसेंजर ट्रेनों
का आवागमन फिर शुरू
हो जाएगा। एडीईएन ने दावा किया कि 31 मार्च से पहले ही ब्रांच
लाइन रेलों के आवागमन के लिए खोल दी जाएगी।