फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Train derailment engine in Kotdwar

कोटद्वार में पटरी से उतरा ट्रेन का इंजन

Sun, 28 May 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 28 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को नजीबाबाद की ओर ले जाने के लिए शंटिंग के दौरान रेल का इंजन पटरी से उतर गया। कंट्रोल ने एमएफडी वाहन (क्रेन) कोटद्वार भेजकर इंजन को पटरी पर रखवाया। इंजन उतरने से पैसेंजर ट्रेन करीब छह घंटे बाद नजीबाबाद लौटी। नजीबाबाद से शाम कोटद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी एक घंटा से अधिक विलंब से चली। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पौने दस बजे नजीबाबाद से पैसेंजर ट्रेन कोटद्वार पहुंची थी। ट्रेन वापसी के लिए कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर शंटिंग करते समय ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। घटना से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कोटद्वार स्टेशन ने नजीबाबाद एवं मुरादाबाद कंट्रोल को घटना की सूचना दी। जिस पर नजीबाबाद से कैरिज एंड वैगन के इंचार्ज शीशपाल सिंह सहित रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


मुरादाबाद कंट्रोल ने इंजन को पटरी रखने के लिए एमएफडी वाहन भेजा। मुरादाबाद से एडीएमई जेपी पंत घटनास्थल पर पहुंचे। मुरादाबाद, कोटद्वार और नजीबाबाद के रेलपथ अधिकारियों ने घटना का बारीकी से निरीक्षण किया। चालक चंद्रसेन और सहचालक अमीर आलम के ब्यान दर्ज किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि प्रथम दृष्टया चालक ने ब्रेक फेल होने तथा प्वाइंट में कमी से घटना होने का तर्क दिया। घटना के कारण सुबह 11:15 बजे कोटद्वार से नजीबाबाद आने वाली पैसेंजर ट्रेन  करीब साढ़े पांच घंटा  विलंब से रवाना हुई। शाम की ट्रेन को भी कोटद्वार जाने में विलंब हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed