{"_id":"6a61b9a423bd07b0760fe82f","slug":"tragic-road-accident-in-bijnor-one-killed-and-four-injured-in-tractor-car-collision-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: स्योहारा में ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत में युवक की मौत, चार घायल, चालक के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: स्योहारा में ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत में युवक की मौत, चार घायल, चालक के खिलाफ प्राथमिकी
Thu, 23 Jul 2026 12:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:20 PM IST
सार
बिजनौर के स्योहारा में ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। हादसे के एक महीने पहले ही उसकी मां की मौत हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विलाप करते युवक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के स्योहारा में बुधवार देर रात मुरादाबाद मार्ग पर गांव श्यामाबाद के पास ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार गांव सदाफल निवासी इसराइल (24) पुत्र इरशाद की मौत हो गई। वहीं, कार सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में इकलौते बेटे की मौत
हादसे में इसराइल की मौत हो गई। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिजनों के अनुसार, करीब एक माह पहले ही इसराइल की मां का निधन हुआ था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: दिन में पूछा मुआवजा कैसे मिलेगा? शाम को कर दी मां की हत्या; बेटे ने किया कत्ल, जानवर पर लगा दिया इल्जाम
विज्ञापन
चार लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में समीर (16) पुत्र शमीम, अतीक (24) पुत्र सफीक, शहनूर (22) पुत्र अनवार हुसैन और आदिल (20) पुत्र युसूफ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता इरशाद की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।