फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traffic stopped for five hours on Haridwar route

हरिद्वार मार्ग पर पांच घंटे थमा रहा यातायात

Sun, 25 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Traffic stopped for five hours on Haridwar route
बिजनौर : भागूवाला में रपटे पर पानी आने पर मार्ग पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : NAZIBABAD
हरिद्वार मार्ग पर पांच घंटे थमा रहा यातायात
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। कोटावाली नदी के भागूवाला स्थित रपटे पर अचानक जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया। करीब पांच घंटे तक वाहनों का आवागमन बंद होने से मार्ग पर लंबी दूरी के भारी वाहनों की कतारें लग गईं। प्रशासन ने रास्ते पर क्रेन लगवाकर वाहनों को रोका।
नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर भागूवाला क्षेत्र से कोटावाली नदी गुजरती है। पहाड़ों पर होने वाली वर्षा से कोटावाली नदी का जलस्तर कभी भी बढ़ जाता है। रविवार को प्रात: लगभग 11 बजे पहाड़ों पर हुई बारिश का पानी रपटे पर आने से हड़कंप मच गया। कुछ देर तक भारी वाहनों का आवागमन रपटे पर हल्के पानी के बीच जारी रहा। लेकिन जलस्तर बढ़ने पर भागूवाला क्षेत्र में बनी कृष्णायन चौकी पुलिस ने रपटे पर जेसीबी और क्रेन आदि लगाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया। जबकि हाईवे के कोटावाली पुल से छोटे वाहनों का आवागमन जारी रहा। दोपहर एक बजे तक लगभग ढाई से तीन फुट पानी रपटे के ऊपर से होकर गुजरता रहा।
विज्ञापन

लगभग चार बजे जलस्तर घटने के बाद अधिकारियों ने भारी वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया। कोटावाली नदी पर करीब दो दशक पूर्व पुल निर्माण कराया गया था। 2017 में एनएच-74 से जुड़े कोटावाली हाईवे पुल के पिलर में तकनीकी खराबी आने से पुल पर मरम्मत के साथ भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया था। भारी वाहनों के आवागमन लिए पुल के समानांतर रपटा निर्माण कराया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से करीब चार वर्ष से भारी वाहन पुल के ऊपर से न गुजरकर रपटे से आवागमन करते हैं। एसडीएम परमानंद झा का कहना है कि तहसील क्षेत्र से गंगा, कोटावाली, मालन, लकड़ाहान, सुखरो आदि नदियां गुजरती है। पुलिस और राजस्व प्रशासन के माध्यम से बरसात के मौसम में नदियों के जलस्तर पर पैनी निगाह रखी जाती है।

बिजनौर : भागूवाला में रपटे पर पानी आने पर क्रेन लगाकर रोका वाहनों का आवागमन।

बिजनौर : भागूवाला में रपटे पर पानी आने पर क्रेन लगाकर रोका वाहनों का आवागमन।- फोटो : NAZIBABAD

भागूवाला की कोटावाली नदी रपटे पर   पानी का तेज बहाव।

भागूवाला की कोटावाली नदी रपटे पर पानी का तेज बहाव।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed