फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traffic stopped due to water on the Kotwali river

कोटावाली नदी रपटे पर पानी आने से आवागमन अवरूद्घ

Mon, 10 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Traffic stopped due to water on the Kotwali river
भागूवाला के कोटावाली नदी रपटे पर भरा रहा पानी। - फोटो : NAZIBABAD
कोटावाली नदी रपटे पर पानी से आवागमन बंद
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर कोटावाली नदी रपटे पर पानी आने से भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया। चंदक हेड मार्ग खस्ताहाल होने से लंबी दूरी के वाहन रपटे से पानी उतरने की प्रतीक्षा में घंटों खड़े रहे।

कोटावाली नदी पुल में तकनीकी खराबी आने के बाद से 2018 से पुल से भारी वाहनों का आवागमन नहीं हो रहा। भारी वाहन पुल के निकट कोटावाली नदी रपटा पुल से होकर गुजर रहे हैं। रविवार को प्रात: 11 बजे पहाड़ों पर हुई वर्षा का पानी मैदानी क्षेत्र में आने से अचानक कोटावाली रपटे पर पानी का जलस्तर एक से दो फुट बढ़ गया। भागूवाला चौकी प्रभारी बलराम सिंह यादव ने तत्काल सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों को आवागमन रोक दिया। देर शाम तक रपटे से आवागमन अवरुद्ध था। रपटे पर पानी आने के बाद भारी वाहनों को चंदक हेड संपर्क मार्ग से गुजारा जाता है। चंदक हेड मार्ग खस्ताहाल होने के कारण भारी वाहन रपटे से पानी कम होने की प्रतीक्षा में देर शाम तक खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed