फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traffic plan prepared for e-rickshaw operation in the city, four routes decided

Bijnor News: शहर में ई रिक्शा संचालन के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, चार रूट तय

Tue, 16 Jun 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic plan prepared for e-rickshaw operation in the city, four routes decided
बिजनौर में ई रिक्शा से लगा जाम संवाद - फोटो : 1
शक्ति से जजी चौक तक सड़क पर ई-रिक्शा की एंट्री होगी बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत ई-रिक्शाओं के संचालन पर सख्ती की जाएगी। अब ई-रिक्शा शहर में मनमाने ढंग से किसी भी मार्ग पर नहीं दौड़ सकेंगे। सबसे अहम बदलाव यह होगा कि शक्ति चौक से जजी चौक के बीच ई-रिक्शाओं की एंट्री बंद की जाएगी। ई रिक्शा पर चार अलग-अलग रंगों की पट्टी भी लगाई जाएगी ताकि इनके रूट की पहचान का पता चल सके।
शहर में वर्तमान में करीब चार हजार ई-रिक्शा दौड़ते हैं। अभी ये ई-रिक्शा बिना निर्धारित रूट के अलग-अलग मार्गों पर संचालित हो रहे हैं। इसके कारण मुख्य चौराहों और व्यस्त मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर शक्ति चौक, जजी चौक और आसपास के इलाकों में यातायात का दबाव अधिक रहता है।
विज्ञापन

इससे निपटने के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। ई रिक्शाओं के लिए शहर में केवल चार रूट निर्धारित किए जाएंगे। चार हजार ई रिक्शाओं को चार अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया जाएगा। जिस वर्ग को जो रूट दिया जाएगा, वह ई-रिक्शा उसी मार्ग पर चलेगा। निर्धारित रूट से अलग संचालन करने पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मुख्य मार्गों पर कम होगा दबाव
शक्ति चौक से जजी चौक तक ई-रिक्शाओं की एंट्री बंद होने से इस मार्ग पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। अधिकारियों का मानना है कि रूट व्यवस्था लागू होने के बाद बाजार और प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या में कमी आएगी। इससे आम लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

- नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
ट्रैफिक प्लान लागू होने के बाद ई रिक्शा चालकों को निर्धारित रूटों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद भी यदि कोई चालक तय रूट से अलग ई रिक्शा चलाता है या प्रतिबंधित मार्ग पर प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- ये रहेंगे रूट
रूट नंबर एक (रंग हरा) : रोडवेज चौराहा से सुभाष चौक, जजी चौराहा, मंडावर चौराहा, मित्तल पेट्रोल पंप तिराहा, नुमाइश ग्राउंड चौराहा, विकास भवन तिराहा से रोडवेज चौराहा तक

रूट नंबर दो (रंग लाल) : शक्ति चौराहा से रेलवे स्टेशन, सेंट मेरी स्कूल चौराहा, नगीना चौराहा, कंट्रोल रूम तिराहा, शक्ति चौराहा तक

रूट नंबर तीन (रंग पीला) : कृष्णा कॉलेज तिराहा से चांदपुर तिराहा, झालू चौराहा, जानी चौराहा, बुखारा चुंगी, कंट्रोल रूम तिराहा, नगीना चौराहा, कालिका मंदिर चौराहा से कृष्णा कॉलेज तिराहा तक।

रूट नंबर चार (रंग नीला) : कंट्रोल रूम से शक्ति चौराहा, सिविल लाइन, नगरपालिका तिराहा, रोडवेज डाकखाना चौराहा, बुल्ला का चौराहा, मॉडर्न का चौराहा, बुखारा चुंगी से कंट्रोल रूम तिराहा तक।


- आज रिक्शा चालकों के साथ होगी बैठक
यातायात प्रभारी रवि नैन ने बताया कि शहर में 4000 ई रिक्शा के चलते सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में चार वर्ग में विभाजित कर ई रिक्शा का संचालन कराया जाएगा। इसी संबंध में आज ई रिक्शा चालकों के साथ बैठक होगी और नियमों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed